नागौर कबड्डी टीम फाइनल में
खींवसर| टोंकजिले में चल रही 59 वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में नागौर जिले की छात्रा टीम ने फाइनल मैच में अपनी जगह बना ली है। शाला के प्रधानाचार्य अचलाराम सारण ने बताया कि प्रतियोगिता में नागौर जिले की छात्रा वर्ग की कबड्डी टीम फाइनल में पहुंच गई है। सारण ने बताया कि राउप्रावि बृजलालनगर मालपुरा टोंक में 11 सितंबर से चल रही प्रतियोगिता में नागड़ी के भैरूनाडा की राउप्रा विद्यालय की टीम ने चुरु को 35-11 से हराकर फाइनल मैच में अपनी जगह बना ली है।