पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह नामांकन शिविरों में अब गुणवत्ता पर नजर

भामाशाह नामांकन शिविरों में अब गुणवत्ता पर नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन द्वारा गुणवत्ता दलों का गठन किया जा रहा है। इन दलों में एक जिला स्तरीय अधिकारी गुणवत्ता प्रबंधक के रूप में तथा एक भू अभिलेख निरीक्षक गुणवत्ता सुपरवाइजर के रूप में होंगे। इसके अलावा प्रत्येक मशीन पर एक गुणवत्ता कार्मिक नियुक्त होगा। यह गुणवत्ता कार्मिक उपखंड अधिकारी अपने स्तर पर नियुक्त कर सकेंगे। निर्देशों के अनुसार सूचना सहायक, कनिष्ठ लिपिक, महिला पर्यवेक्षक, कृषि पर्यवेक्षक, रोजगार सहायक, ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक शिक्षा विभाग के लिपिक आदि को गुणवत्ता कार्मिक के रूप में लगाया जाएगा।

इनत्रुटियों पर रहेगी नजर

गुणवत्तादलों द्वारा भामाशाह नामांकन में त्रुटियों पर निगरानी रखी जाएगी। दलों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा कि अंग्रेजी के नामों में स्पेलिंग, हिन्दी के नामों में गलती, नामांकन फॉर्म में स्थान खाली छोड़ने, अधूरा पता तथा फोटो सही नहीं होने जैसी गलतियां नहीं हों।