- Hindi News
- रेण के लाखासागर तालाब का पानी पीने लायक नहीं
रेण के लाखासागर तालाब का पानी पीने लायक नहीं
रेण| पांचदिन पहले कस्बे के लाखासागर तालाब में मछलियों के मौत के बाद जागे चिकित्सा विभाग ने पानी जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक की है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस तालाब का पानी पीने लायक नहीं है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
गांव के लाखा सागर तालाब में गत 10 सितंबर को जहरीले पदार्थ के सेवन से सैकड़ों मछलियों के मरने पर तालाब के पानी की जांच करवाई गई। रेण से पानी के सैंपल लेकर पहुंची मेडिकल टीम ने नागौर लेबोरेटरी से जांच के बाद रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट में बताया गया है कि तालाब का पानी पीने योग्य नहीं है। सीएमएचओ अशोक यादव ने दूरभाष पर बताया कि लेबोरेटरी जांच में तालाब का पानी 70 प्रतिशत पीने योग्य नहीं है। उधर सरपंच हेमाराम जींजा ने उपखंड अधिकारी मेड़ता को पूरे मामले से अवगत कराया है। सरपंच ने बताया कि उपखंड अधिकारी अब लाखासागर तालाब का जायजा लेंगे। सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा तालाब में 4 क्विंटल कली डलवाई गई है। श्री-मातृ शक्ति गो शाला एवं अनुसंधान केंद्र के संस्थापक मौनी महाराज ने भी तालाब में 4 क्विंटल कली डलवाई।