- Hindi News
- अंडर 19 बालिका वर्ग वॉलीबॉल में नागौर टीम बनी स्टेट विजेता
अंडर-19 बालिका वर्ग वॉलीबॉल में नागौर टीम बनी स्टेट विजेता
नागौर। राजकीयमहारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में चल रही 59 वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सोमवार को हुए मैच में हनुमानगढ़ जिले की टीम को हराकर नागौर जिले की टीम स्टेट विजेता रही।
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग में नागौर की टीम ने हनुमानगढ़ टीम को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। शारीरिक शिक्षक हनुमान सिंह चौधरी ने बताया कि मंगलवार के टीम के नागौर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया जाएगा।
टीम की सफलता पर शिक्षा विभाग कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई तथा टीम प्रभारी बालिका स्कूल डेगाना की प्रधानाचार्य, कोच बाबूलाल विजेता छात्राओं को बधाई दी गई।