अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन दाखिल
नागौर| दाधीचन्याति संस्था नागौर के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम के तहत रविवार को संस्था के निर्वाचन अधिकारी को अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन प्राप्त हुए है। संस्था के निर्वाचन अधिकारी पूर्णमल शर्मा ने बताया कि 14 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन मांगे गए थे। नामांकन के लिए निर्धारित समय दोपहर तीन बजे तक 4 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए भारतीश चंद्र जोशी, शंकर लाल गोठड़ीवाल, रामकिशोर व्यास, धनराज पाटोदिया ने नामांकन प्रस्तुत किए। शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे यदि आवश्यक हुआ तो 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। जिसमें मतदाता सूची अनुसार 153 सदस्य मतदान कर सकेंगे।