पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सीएम झुकाना चाहती हैं, लेकिन इस जन्म में तो नहीं झुकूंगा\'

\"सीएम झुकाना चाहती हैं, लेकिन इस जन्म में तो नहीं झुकूंगा\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवानासे 10 दिन से अपहृत इंद्रचंद के मिलने बढ़ते अपराधों के मुद्दे पर खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ नागौर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्रीमंडल के सदस्य यूनुस खान और गजेंद्र सिंह खींवसर पर जमकर आरोप लगाए। बेनीवाल ने यहां तक कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उन्हें झुकाना चाहती हैं और वे इस जन्म में तो वसुंधरा राजे के सामने नहीं झुकेंगे। इस दौरान बेनीवाल समर्थकों ने अपह्त इंद्रचंद का पता लगाकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया।

किसान संघर्ष समिति के बैनर तले खींवसर के निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में 8 दिसंबर को डीडवाना में धरना देने के बाद 12 दिसंबर को नागौर कलेक्ट्रेट पर पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया गया। विधायक बेनीवाल पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान के बीच परस्पर विरोधी बयानों का असर शुक्रवार के धरने में दिखा। यहां विधायक बेनीवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन डूडी उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान, उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पर आरोप लगाए। बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में पहले जीवनराम गोदारा हत्याकांड हुआ था। अब गोदारा हत्याकांड के गवाहों का अपहरण कर लिया गया। बेनीवाल ने मंत्री यूनुस खान पर आरोप दोहराते हुए कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर मंत्रीमंडल के अन्य सदस्यों पर भी आरोप लगाए। बेनीवाल ने कहा कि दारासिंह एनकाउंटर, खैराज हत्याकांड के गवाह भी बिक गए हैं। इसी तरह गोदारा हत्याकांड मामले को भी दबाया जा रहा है। बेनीवाल ने कहा कि अब 25 दिसंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की खिलाफत की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन डूडी ने कहा कि नागौर जिला अपराधियों की शरणगाह बन गया है, भाजपाराज आते ही प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। डूडी ने भी आरोप लगाए। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष आईदान रैवाड़ ने कहा कि जिले में बढ़ते अपराधों को कोई समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। बेनीवाल समर्थकों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंत्री