- Hindi News
- दो पिस्टल एक देशी कट्टे सहित तीन युवक गिरफ्तार
दो पिस्टल एक देशी कट्टे सहित तीन युवक गिरफ्तार
जिलेमें फायरिंग कर हैड कांस्टेबल, शिक्षक की हत्याओं के बीच ही पुलिस ने गुरुवार रात दस बजे रोल थाना क्षेत्र से तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनसे दो पिस्टल और एक देशी कट्टा जब्त किया है। आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
रोल थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि एसपी राघवेंद्र सुहासा के निर्देश पर रोल तरनाऊ के बीच 101 मील फांटा पर गुरुवार रात को कार्रवाई की गई।
यहां एक छपर में बैठे कुछ युवकों की तलाशी का प्रयास किया तो तीन लोग भागने में सफल रहे। जबकि तीन अन्य युवकों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार युवकों के पास दो पिस्तौल एक देशा कट्टा, तीन कारतूस, चाकू, लाठी फरसी भी बरामद किए गए। आरोपियों से मिर्ची पाउडर की थैली एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
तरनाऊ,मांगलोद दुगस्ताऊ के हैं आरोपी : थानाधिकारीने बताया कि जिले में संगीन वारदातों के बीच की गई कार्रवाई में यह खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी जायल क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इनमें तरनाऊ निवासी सुरेन्द्र पुत्र हरजीराम जाट, मांगलोद निवासी दुर्गेश उर्फ दुर्गाराम पुत्र धन्ना राम जाट दुगस्ताऊ निवासी दिनेश पुत्र मनफूल जाट को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।
शेषपेज | 15 पर