पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सऊदी में बैठे किशोर सिंह ने दी सुपारी, लाखों में हुआ राजेंद्र की हत्या का सौदा

सऊदी में बैठे किशोर सिंह ने दी सुपारी, लाखों में हुआ राजेंद्र की हत्या का सौदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>सुपारी किलर कृष्ण सिंह नौ दिन के रिमांड पर

> शिनाख्त के लिए उपकारागृह में दाखिल कराया

भास्करन्यूज | परबतसर (नागौर)

सीकरजिले के शिक्षक राजेंद्र सिंह की परबतसर में हत्या के मामले में सुपारी किलर कृष्ण सिंह ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि सऊदी अरब में बैठे बलोद छोटी सीकर के ही किशोर सिंह ने उसके साथी मदन सिंह को लाखों रुपए देकर शिक्षक राजेंद्र की हत्या का सौदा किया था।

इसके लिए राजेंद्र का फोटो और उसकी पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई थी। पुलिस अब सऊदी में रह रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लाने की योजना बना रही है। इधर आरोपी कृष्ण सिंह को न्यायालय में पेश कर नौ दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसे फिलहाल उप कारागृह ले जाया गया है।

परबतसर थानाधिकारी महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी कृष्ण-सिंह को पुलिस ने गुरूवार को बापर्दा एसीजेएम डॉ.सरिता स्वामी की अदालत में पेश किया। अदालत ने 20 दिसबंर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। साथ ही आदेश दिया कि शिनाख्ती परेड के लिए उपकारागृह में दाखिल करवाया जाए।

शिनाख्ती के बाद पुलिस हिरासत में सौंपा जाए। 21 दिसबंर को कोर्ट में पुन: पेश करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को उपकारागृह में दाखिल करा दिया है। थानाधिकारी ने बताया कि 31 अक्टूबर को शिक्षक बलोद छोटी सीकर निवासी राजेन्द्र सिंह शेखावत पुत्र नारायण सिंह की थाना परबतसर क्षेत्र में कुछ बदमाशों गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शेषपेज | 15 पर