सांजू. कस्बेके मुख्य बस स्टैंड से नागौर की ओर जाने वाली सड़क पर चार माह से मिट्टी होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। वाहन चालक मिट्टी की वजह से गिर जाते है। ग्रामीणों ने अनेक बार इस मिट्टी हटाने की मांग की, मगर कार्रवाई नहीं होने से रोष व्याप्त है।