पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 106 रोगियों का हुआ ऑपरेशन

शिविर में 106 रोगियों का हुआ ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी.लॉयन्स क्लबके तत्वाधान में जिला अंधता निवारण समिति एवं एमआरएस नागौर के सहयोग एवं लॉयन दलपतसिंह रूणिजा के सौजन्य से आयोजित नेत्र जांच शिविर में 106 रोगियों के ऑपरेशन किए गए। क्लब अध्यक्ष राम काबरा ने बताया कि शिविर में डॉ. प्रदीप गुप्ता एवं डॉ. लुकमान खान की टीम ने रोगियों का ऑपरेशन किया। इस अवसर पर शिविर का प्रांत 323 2 के रीजन आठ के चेयरमेन रामअवतार मांधनिया ने अवलोकन कर रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर कहा कि लॉयन्स क्लब सेवा कार्यों में रीजन ही नहीं बल्कि पूरे प्रांत में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने शिविर की व्यवस्था को देखकर अस्पताल प्रशासन एवं लॉयन्स क्लब सदस्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर क्लब सचिव अशोक काला, चेतन खालड़का, नरेश जैन, महेंद्र लाटा ने रीजन चेयरमेन एवं उनके साथ आए ओमप्रकाश राठी का माला पहनाकर स्वागत किया।