- Hindi News
- क्षतिग्रस्त सड़कों के विरोध में उतरे टैक्सी चालक, दो घंटे बंद रहा आवागमन
क्षतिग्रस्त सड़कों के विरोध में उतरे टैक्सी चालक, दो घंटे बंद रहा आवागमन
शहरमें बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों के विरोध में सोमवार को टैक्सी चालकों का सब्र टूट गया। टैक्सी चालकों ने कलेक्ट्रेट, एसपी ऑफिस और नकास गेट रोड पर करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन कर रास्ते पर जाम लगा दिया। क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग रखी। बाद में परिषद सभापति ने रूडिप अधिकारियों को बुलवाकर टैक्सी चालकों के साथ बैठक रखी। आश्वासन मिलने पर टैक्सी चालक माने और जाम खोला। शहर में लंबे समय से मुख्य मार्गों सहित अंदरूनी इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त है। गत दिनों हुई जोरदार बारिश से ज्यादातर सड़कें पानी में बह गई तथा बड़े-बड़े खड्डे हो गए। आमजन के साथ वाहन चालकों को सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुनवाई नहीं होने पर शहर के टैक्सी चालकों ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर नकास गेट, कलेक्ट्रेट मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ टैक्सियां खड़ी कर विरोध प्रदर्शन किया। परिषद के उप सभापति टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष रूपसिंह पंवार के नेतृत्व में चालकों ने जमकर प्रदर्शन किया। परिषद के अधिकारियों से शीघ्र क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की और नारे लगाने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली के उपनिरीक्षक सांवर मल चौधरी ने समझाइश की। टैक्सी चालकों ने सभापति बिरदीचंद सांखला को ज्ञापन देकर सड़कों की मरम्मत करने की मांग उठाई। शेषपेज 13पर
नागौर. ऑटो चालकों की हड़ताल के दौरान एसपी ऑफिस के बाहर अन्य ऑटो को रूकवाते चालक एवं सड़कों को लेकर सभापति को दिए ज्ञापन के बाद रूडिप अधिकारियों से वार्ता करते सभापति उपसभापति।
नागौर. हड़ताल के दौरान टैक्सी चालकों ने सवारियों को बीच रास्ते में ही उतार दिया। इस कारण इन महिलाओं को पैदल ही अपने गंतव्य स्थान तक जाना पड़ा।