- Hindi News
- हाउसिंग बोर्ड प्रकरण में दो अधिकारी दो कंपनियों के खिलाफ होगी एफआईआर
हाउसिंग बोर्ड प्रकरण में दो अधिकारी दो कंपनियों के खिलाफ होगी एफआईआर
बालवारोड स्थित नव निर्मित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से दो साल पहले निर्माण सामग्री में गड़बडिय़ों की शिकायत के चलते एसीबी टीम ने सीमेंट, बजरी अन्य सामग्री के जो सैंपल भरे थे।
उसमें घटिया सामग्री प्रयोग करने की रिपोर्ट आने के बाद अब नागौर एसीबी टीम ने एफआईआर तैयार कर ली है। सोमवार को तैयार की गई इस एफआईआर में एसीबी ने दोनों कंस्ट्रक्शन कंपनी आवासीय विभाग के आवासीय अभियंता परियोजना अभियंता को आरोपी बनाया है। एफआईआर दर्ज कर क्रमांकन के लिए मुख्यालय भेजी जा रही है।
एसीबी सीआई सिमरथा राम चौधरी ने बताया कि इस मामले में लेब टैस्ट के लिए जो सैंपल भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट में सीमेंट बजरी के मिश्रण में गड़बडिय़ां सामने आई है। मात्रा के हिसाब से सीमेंट की मात्रा बजरी से आधी है। इसका हिसाब लगाने पर एसीबी टीम ने सभी आरोपियों द्वारा मिलकर 13 लाख 81 हजार 452 रुपए का सीमेंट कम काम में लेने की पुष्टि की है।
पुष्टि हो गई, दर्ज कर रहे हैं प्रकरण
^सभीआरोपियों के खिलाफ जांच के बाद मामले की पुष्टि होने पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही क्रमांकन के लिए मुख्यालय भिजवाया जाएगा। एफआईआर दर्ज होने के बाद संबंधित आरोपियों को बयान के लिए बुलवाया जाएगा। राजेंद्रमीणा, एएसपी,एसीबी, नागौर।
सबसे पहले
ÖæS·¤Ú