- Hindi News
- ग्राम सेवक नहीं वहां कनिष्ठ लिपिक संभालेंगे काम
ग्राम सेवक नहीं वहां कनिष्ठ लिपिक संभालेंगे काम
अबअगर किसी ग्राम पंचायत का ग्राम सेवक छुट्टी पर चला गया है, रिटायर हो गया है या उसका तबादला हो गया है तो उसके आस पास की ग्राम पंचायतों के ग्राम सेवकों को परेशानी नहीं होगी।
इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक उप शासन सचिव ने आदेश जारी संबंधित ग्राम पंचायत आस पास की ग्राम पंचायत में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक को ही ग्राम सेवक का कार्यभार देने के निर्देश दिए हैं।
जिले में वर्तमान में 11 पंचायत समितियों के अधीन 461 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें केवल 314 पंचायतों में ही ग्राम सेवक कार्यरत हैं। बाकी 147 पद खाली पड़े हैं। अब तक इनका काम नजदीकी ग्राम पंचायत के ग्राम सेवक ही संभालते थे।
इसलिएकिया निर्णय
अबतक ग्राम पंचायत में ग्राम सेवक का पद रिक्त होने, लंबे अवकाश पर जाने की स्थिति में अब तक ग्राम पंचायत का जो अतिरिक्त कार्य प्रभार समीपस्थ ग्राम पंचायत के ग्राम सेवक को दिया जाता रहा है इससे उसकी कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है साथ ही कई बार गड़बडिय़ां भी हो जाती थी।
सरकारकी यह तैयारी
सरकारने सभी ग्राम पंचायतों में दो दो कनिष्ठ लिपिक के हिसाब से कुल 960 पद स्वीकृत किए हैं। वर्तमान में 461 पंचायतों में 378 कनिष्ठ लिपिक लगे हैं। इस प्रकार कुल 582 पद रिक्त हैं। सरकार इनको भरने की तैयारी कर रही है।
Èñ¤€ÅU Ȥæ§Ü
147
461