पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयरमैन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

एयरमैन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| भारतीयवायु सेना ने अविवाहित पुरुष भारतीय नागरिकों से विभिन्न ग्रुप में टेक्निकल नॉन टेक्निकल ट्रेड में एयरमैन के रूप में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इसके लिए नेपाल के नागरिक भी योग्य हैं। अभ्यर्थी का जन्म 1 अगस्त 1995 से 30 नवम्बर 1998 के बीच हुआ होना चाहिए। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2014 रखी गई है। इस संबंध में विज्ञापन 6 सितम्बर 2014 के एम्प्लॉयमेंट न्यूज/रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है।

आवेदन पत्र साधारण डाक से प्रेसीडेंट, सेंट्रल एयरमैन सलेक्शन बोर्ड, पोस्ट बॉक्स नम्बर 11807, नई दिल्ली 110010 के पते पर भेजे जा सकते हैं।