- Hindi News
- चोरी की दो मोटर साइकिलों सहित चार को पकड़ा
चोरी की दो मोटर साइकिलों सहित चार को पकड़ा
लाडनूं| पढ़ने-लिखने एवं अपने जीवन को संवारने की उम्र 16-17 साल की उम्र में कोई गिरोह बनाकर मोटर साइकिलें चोरी चुराने और बेचने का काम करने लगे तो यह एक बार जरूर सुनने वाले को हैरत में डाल देगा, लेकिन यह सच है। लाडनूं में आए दिन हो रही बाइक चोरी की वारदातें पुलिस के लिए चुनौती बन रही थी। इसी सिलसिले में लाडनूं पुलिस ने बाइक चोर को गिरोह पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन रोचक यह है कि इनमें तीन बाल अपचारी हैं। पुलिस ने चारों को दो मोटर साइकिलें आरजे 14- 42 एम 7873 आरजे 14- 48 एम 4787 सहित पकड़ा है।थानाधिकारी फूलचंद मीणा ने बताया कि तीनों नाबालिग अलग-अलग जगह से हैं। इसमें एक आसपुरा (सीकर), दूसरा जोरावर नगर (श्रीमाधोपुर) तीसरा जोबनेर का रहने वाला है। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर डीडवाना तिराहे के पास से चोरी की मोटर साइकिल सहित पकड़ा तीनों को पकड़ा। वे उसे बेचने की फिराक में थे। पूछताछ में तीनों ने जयपुर के विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया से मोटर साइकिल चुराकर इधर लाकर बेचना स्वीकार किया। तीनों जयपुर के वीकेआईए क्षेत्र में परिवार सहित रहते हैं। इनके माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। एक सप्ताह पूर्व जयपुर से ही एक बाइक चुराकर दूजार के एक व्यक्ति को बेची थी, उसे पकड़ कर उसकी निशानदेही पर मोटर साइकिल बरामद की गई। दोनों मोटर साइकिलें इन्होंने जयपुर के विद्याधर नगर से चुराई थी। इन्होंने चौथे आरोपी राजू राम नायक पुत्र भागीरथ को मात्र साढ़े तीन हजार रुपए में हीरो होंडा मोटर साइकिल बेची थी। सभी से पूछताछ जारी है, ताकि पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क के तार कहीं और तो नहीं जुड़े हैं। तीनों नाबालिगों को सोमवार को नागौर के बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा एक जने को स्थानीय सिविल न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।