पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल में 3 बार मरम्मत के बावजूद उखड़ गई सड़क

एक साल में 3 बार मरम्मत के बावजूद उखड़ गई सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क से परेशान व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का कहने पर बुलाई पुलिस

भास्करन्यूज | लाडनूं

जबएक सामाजिक कार्यकर्ता ने एक साल से भी अधिक समय से क्षतिग्रस्त सड़क की सही ढंग से मरम्मत को लेकर कनिष्ठ अभियंता को कहा तो उसने पुलिस बुलाकर कार्यकर्ता पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने संबंधी मामला बनाने को लेकर धमकी दे डाली। इसे लेकर पहली पट्टी क्षेत्र के निवासियों में गहरा रोष है।

पीडब्ल्यूडी द्वारा गत वर्ष जून में जैन विश्व भारती से जौहरी स्कूल होते हुए रेलवे स्टेशन तक का सड़क निर्माण करवाया गया था। यह सड़क बनने के एक माह के भीतर क्षतिग्रस्त हो गई। जैन विश्व भारती सहित आस पास के निवासियों ने शिकायतें भी की, इस पर उसे दो बार वापस ठीक करवाया गया, परन्तु वह चंद दिनों में ही फिर से टूट गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ी। आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास के दौरान हजारों लोगों के आगमन, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं वहां रहने वाले परिवारों के प्रतिदिन आवागमन का मार्ग होने से उन्हें होने वाली परेशानियों का जिक्र करते हुए जैन विश्व भारती ने नागौर कलक्टर से इसकी मरम्मत की मांग की थी।

हाल ही में राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय स्तर के मेगा शिविर के दौरान निकाली गई रैली के समय कलक्टर ने इस सड़क को देखा तो इसे सुधारने के निर्देश दिए। यह सड़क ठेकेदार के गांरटी समय में होने से ठेकेदार ने इसकी मरम्मत शुरू की। ग्रामीणों सामाजिक कार्यकर्ता ने ठेकेदार को इसकी मरम्मत में गुणवत्ता बनाए रखने की बात कही तो उसने कनिष्ठ अभियंता जेईएन को बुलवाकर राजकार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत थाने में करवा दी। इस पर पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता राजेश खटेड़ को थाने बुला लिया। इस पर लोगों में रोष पैदा हो गया। बाद में उपखंड अधिकारी मुरारी लाल शर्मा ने सड़क का मरम्मत कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश देते हुए मामले को निपटाया।