- Hindi News
- मदरसा इस्लामिया गोसिया का सालाना जश्न 27 को
मदरसा इस्लामिया गोसिया का सालाना जश्न 27 को
नागौर| मदरसाइस्लामिया गोसिया मारवाड़ मूंडवा का सालाना जश्न 27 सितंबर शनिवार को मनाया जाएगा। इस आयोजन में मदरसे के बच्चों द्वारा प्राप्त की गई दीनी तालीम के बारे में कांफ्रेंस की जाएगी।
बच्चों की अोर से नात शरीफ, तकरीर प्रस्तुत की जाएगी। इस तालीमी कान्फ्रेस का संचालन मौलाना साजिद अली सिद्दिकी, हाजी मोहमम्द इब्राहीम लीलगर, मदरसा कमेटी के सदस्य तमाम मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों की सरपरस्ती में किया जाएगा। अशफाक हुसैन वेलफेयर सोसायटी के सचिव खुर्शीद आलम ने बताया कि जलसा कांफ्रेंस में मौलाना मुफ्ती इखतासुदीन कोटा, मौलाना कारी नौशाद आलम बीकानेरी, मौलाना शफीकुरर्हमान बीकानेरी, मौलाना अब्दुल रकीब किब्ला नागौर एवं तमाम मुकामे ओलेमा इकराम आस पास के गांवों में दीनी तालीम देने वाले मौलाना शिरकत करेंगे। जलसे में दीनी तालीम हासिल करने वाले होनहार बच्चों को ओलेमाओं द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।