अज्ञात ट्रोले ने 2 बछड़ों का कुचला
आलनियावास। कस्बेके समीप लूनी नदी में बजरी लेने आने वाले एक अज्ञात ट्रोले ने रविवार सुबह 5 बजे सड़क किनारे बैठे 2 बछड़ों को कुचल दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। गायों के रंभाने पर पास ही खेत में जगदीश ने आकर देखा तब तक ट्रोला काफी दूर जा चुका था और 2 बछड़े सड़क पर तड़प रहे थे जगदीश ने आस-पास के लोगों को जानकारी दी। बजरी नाके पर भी ट्रोले का पत्ता नहीं चल सका। ग्रामीणों को संदेह है, कि बछड़ों को कुचलने वाला बजरी का डम्पर ही था। ग्रामीणों ने आलनियावास पशु चिकित्सालय के कम्पांउडर रामेश्वर लाल को सुचित किया और दोनों का प्राथमिक उपचार करवाया। रामेश्वर ने बताया, कि एक बछड़े के तीन पैर टूट गए और एक के पैर में फैक्चर है। ग्रामीणों ने श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला नागौर में सूचना देकर एम्बुलेंस से दोनों बछड़ों को नागौर पहुंचाया। ग्रामीणों ने चालक के खिलाफ भारी रोष व्यक्त किया है।