राठी बने परिषद के विधि सहायक
नागौर। स्वायतशासन विभाग ने नगर परिषद नागौर के विधि सलाहकार पद पर ठाकुर प्रसाद राठी को नियुक्त किया है। उक्त नियुक्ति कार्यग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष अथवा अन्य आदेशों तक जो भी पूर्व में हो तब तक रहेगी। राठी पिछले करीब 12-13 वर्षों से विधि सलाहकार का कार्य कर रहे हैं। राठी नगर परिषद के विधि सलाहकार के अलावा बैंक, बीमा कम्पनियों एवं निगम के भी पैनल अधिवक्ता है। राजस्थान वित्त निगम, अजमेर बिजली वितरण निगम नागौर, जोधपुर बिजली वितरण निगम लाडनूं, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी, नेशनल इंश्योरेंस कम्पनी, दी न्यू इण्डिया इंश्योरेंस नागौर के अधिवक्ता है।