नीता की राज्य में चौथी रैंक
नागौर। राजस्थानलोक सेवा आयोग द्वारा द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के विषय हिन्दी में ताराचंद गहलोत की पुत्री नीता गहलोत ने राज्य भर में चौथा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रह कर उसने जिले का नाम रोशन किया। नीता अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों परिजनों को देती है जिनके मार्ग दर्शन सहयोग से ये सफलता मिली है। नीता ने इसी वर्ष विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी द्वारा नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।