पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की कई कॉलोनियां तीन दिन से अंधेरे में

शहर की कई कॉलोनियां तीन दिन से अंधेरे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें कुछ दिन से बिजली आपूर्ति व्यवस्था का सिस्टम बिगड़ गया है। तीन दिन से शाम होते ही कई कॉलोनियों मोहल्लों की बिजली बंद की जा रही है। लोग अधिकारियों को फोन करते हैं तो वे फोन नहीं उठाते और शिकायत निवारण नंबर पर फोन करने पर फोन ही बंद मिलता है। नाराज लोग गुरुवार रात को नकास गेट के पास पुराना पावर हाउस पहुंच गए और वहां कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। इस दौरान कर्मचारियों ने बहाना बना लिया कि उनके बेसिक फोन खराब हैं इसलिए कहां बिजली आपूर्ति बंद है उन्हें पता ही नहीं चलता।

शहर के शीतला माता मंदिर एरिया, वीर तेजा कॉलोनी, मूंडवा तिराहे, बासनी चौराहा, रीको एरिया बीकानेर रोड, राजपूत कॉलोनी, मानासर एरिया समेत कई क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति के हाल खराब हैं। लोगों ने बताया कि शाम होते ही बिजली बंद कर दी जाती है। बार बार ट्रिपिंग होने से कई घरों में बिजली उपकरण जल गए हैं। शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले तेजाराम सोनी, कांस्टेबल जगदीश, बद्रीराम, चूना राम चौधरी आदि ने बताया कि तीन दिन से शाम होते ही हर 10 मिनट में बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है।

मानासर क्षेत्र बीकानेर रोड क्षेत्र तथा मूंडवा तिराहे क्षेत्र के लोगों ने बताया कि शहर में बिजली आपूर्ति के हाल ऐसे हैं कि यहां दो दो सिटी जेईएन लगे हैं मगर किसी को जानकारी नहीं कि ये अभियंता कौन हैं और कहां डयूटी कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि गुरुवार रात को डिस्कॉम के शिकायत नंबर 240812 240835 पर फोन लगाए गए। दोनों फोन निरंतर अंगेज आते रहे। दोनों कनिष्ठ अभियंता के सीयूजी नंबर पर फोन किए तो कोई रिसीव करने वाला नहीं था। नाराज लोग रात को नकास गेट पुराना पावर हाउस पहुंचे। वहां कार्मिकों ने बहाना बनाया कि फोन खराब हैं इसलिए पता नहीं चल पाता कि कहां बिजली आपूर्ति बंद हुई है।

शीतला माता मंदिर क्षेत्र मानासर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अधिकारियों के इस व्यवहार की शिकायत अब ऊर्जा मंत्री से की जाएगी। लोगों ने यह भी कहा कि मंत्री को शिकायत करने के बावजूद सुधार नहीं होगा तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।