डिस्कॉम कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
अजमेरबिजली वितरण निगम के समस्त कर्मियों को एक जुलाई 2014 से 7 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त स्वीकृत की गई है। निगम कर्मियों को जुलाई, 2014 से 100 प्रतिशत के स्थान पर 107 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
निगम के मुख्य लेखाधिकारी (राजस्व) एमके जैन ने बताया कि यह महंगाई भत्ता निगम कर्मियों को उनके मूल वेतन पर मिलेगा, जिसमें रनिंग पे बेंड ग्रेड पे शामिल है। निगम कर्मियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता सितंबर, 2014 के वेतन से लगाया जाएगा। जुलाई एवं अगस्त की एरियर राशि दो समान किश्तों में सितंबर अक्टूबर के वेतन के साथ देय होगी, जो अक्टूबर एवं नवंबर में मिलेगी।
डिस्कॉमपेंशनर्स का भी महंगाई भत्ता बढ़ा
अजमेरबिजली वितरण निगम के समस्त पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2014 से बढ़ोतरी की गई है। ये बढ़ोतरी सात प्रतिशत होगी।
निगम के मुख्य लेखाधिकारी (राजस्व) एमके जैन ने बताया कि निगम पेंशनर्स को अब पेंशन के साथ बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 107 प्रतिशत सितंबर की पेंशन के साथ मिलेगा। जुलाई एवं अगस्त की एरियर राशि दो समान किश्तों में सितंबर अक्टूबर की पेंशन के साथ देय होगी, जो अक्टूबर एवं नवंबर में मिलेगी।
अच्छी खबर