- Hindi News
- भागवत कथा में झांकियों के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
भागवत कथा में झांकियों के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
ग्रामके राम मंदिर के समीप गुरुवार को पंडित जयगोपाल शास्त्री ने भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया।
शास्त्री ने कहा कि मनुष्य, सिद्ध, गंधर्व, यक्ष, राक्षस, अप्सरा, सर्प, पक्षी, दैत्य, मुमुक्षु तथा धर्म, अर्थ और मोक्ष के अभिलाषी पुरुषों द्वारा सर्वदा स्तुति किए जाने वाले अखिल लोक विश्राम आद्यन्तहीन भगवान विष्णु ने अपने अपरिमित महत्व शाली अंश से अवतार लिया था। श्रीकृष्ण नामक निराकार अवतार था। उस यदुवंशी की लीला का श्रवण करने से मनुष्य संपूर्ण पापों से मुक्त हो जाता है। कथा के दौरान भजनों के साथ झांकी सजाई गई जिसमें कृष्ण भगवान पर शेषनाग की क्षत्र छाया की झांकी खास रही। भगवान द्वारा तीन पांव जमीन मांगने के प्रसंग की झांकी सजाया गया। आस-पास के गांवों से ग्रामीण कथा को सुनने रहे हैं।
गोगेलाव. ग्राममें भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी भगवान कृष्ण द्वारा तीन पांव जमीन मांगने का दृश्य।