पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेनीवाल ने विधानसभा में उठाई खींवसर को पंचायत समिति बनाने की मांग

बेनीवाल ने विधानसभा में उठाई खींवसर को पंचायत समिति बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाके विशेष सत्र में खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को स्थगन प्रस्ताव के जरिए खींवसर को पंचायत समिति बनाने की मांग रखी। उन्होंने खींवसर की आवागमन, भौगोलिक, जनसंख्या और प्रशासनिक स्थिति के आंकड़े पेश किए। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष के मार्फत सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि मूंडवा पंचायत समिति के कुछ गांवों की मूंडवा से दूरी 100 किलोमीटर है और खींवसर के दूसरी तरफ पड़ने वाल बिरलोका, पांचौड़ी आदि गांव वालों को मूंडवा आने के लिए तीन-तीन बसें बदलनी पड़ती है। विधायक ने प्रशासनिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि खींवसर में उपखण्ड कार्यालय, उपकोष कार्यालय तथा तहसील और पुलिस थाना है मगर पंचायत समिति के अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक बेनीवाल ने भूमि विधेयक 2014 के संशोधन की चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि 1955 राजस्थान अधिनियम की धारा 45 और राजस्थान संशोधन अधिनियम 1956 की संख्या 15 की धारा 90 के संशोधनों को प्रचलित किया जाना चाहिए। विधायक बेनीवाल ने सदन में आरोप लगाया कि ऊर्जा मंत्री भेदभावपूर्ण नीति से खींवसर को पंचायत समिति बनने में रोड़ा अटका रहे हैं।

इधर भाजपा नेता दुर्ग सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन देकर खींवसर को पंचायत समिति बनाने की मांग की। दुर्ग सिंह ने बताया कि खींवसर को पंचायत समिति बनाने से क्षेत्र के लोगों की समस्याएं दूर होंगी क्योंकि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के चलते लोगों को मूंडवा तक आने में परेशानी होती है।