पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तर पर बजाया विजय का डंका

राज्य स्तर पर बजाया विजय का डंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ मूंडवा| जोधपुरमें आयोजित राज्य स्तरीय 19 17 वर्षीय छात्र/छात्रा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में मूंडवा की वीर तेजा उच्च माध्यमिक विद्यालय तेजास्थली की छात्राओं ने विभिन्न इवेंट्स में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर 21 स्वर्ण, 4 रजत 2 कांस्य पदक प्राप्त कर विजय पताका फहराई।

कोच सुश्री शीला दत्ता ने बताया कि 19 वर्षीय प्रतियोगिता में प्रियंका कड़वासरा निकिता राजस्थान में प्रथम द्वितीय रहीं। इसी प्रकार 17 वर्षीय में सीमा चौधरी सुमन पालीवाल प्रथम द्वितीय रहीं। तेजास्थली लौटने पर जिम्नास्टिक की सभी छात्राओं प्रियंका, अंजना, निकिता, अनिशा, अनिता बड़ारड़ा अनिता तथा सीमा, सुमन, पुष्पा, कौशल्या सुमित्रा आदि का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। संस्थान अध्यक्ष एवं नागौर सांसद सीआर चौधरी ने छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उपस्थित सुश्री कमल केसकर, रामनिवास बाज्या, पुरखाराम मिर्धा जेएल शर्मा, वीणा कुलश्रेष्ठ, मनोज आचार्य, महाविद्यालय एवं विद्यालय परिवार सहित अभिभावकों, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि ने इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दीं।