पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

जिले में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर/रायधनु. जिलेभर में शुक्रवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। शिक्षा विभाग के अधीन सरकारी गैर सरकारी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की कक्षा 9 से 12 वीं तक की परीक्षा शुरू हो गई। इस दौरान स्कूलों में दो पारियों में परीक्षा आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान समय पर स्कूल पहुंचने की जल्दी थी। ऐसे में सुबह की पारी में जाने वाले बच्चों को शीतलहर का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी के हालात भी कुछ ऐसे ही थे क्योंकि तेज धूप में भी ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा और इस वजह से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।