उप निदेशक ने देखी मदरसे की व्यवस्थाएं
टक्कर में भाई बहन घायल
डीजल टैंकर लूट के आरोपियों को भेजा जेल
सड़क हादसे में युवक घायल
नागौर. शहरके बीकानेर रोड पर डीटीओ ऑफिस के सामने करीब 10 माह पहले टैंकर चालक का अपहरण कर लूट के मामले में कोतवाली पुलिस की ओर से एक दिन के रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों को शुक्रवार को एक दिन का रिमांड पुरा होने पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक बुद्धाराम चौधरी ने बताया कि टैंकर डीजल लूट के मामले में नला की ढाणी डूकिया पीएस खाटूश्यामजी जिला सीकर निवासी हरलाल पुत्र रामेश्वर जाट, सामेर जिला सीकर निवासी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र सुंडाराम जाट लडाणा पीएस राणौली निवासी रणवीरसिंह पुत्र मोहनसिंह राजपूत को एक दिन के रिमांड के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।