पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम बदलकर 51 हजार साफ

एटीएम बदलकर 51 हजार साफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूंडवा में बैंक में आए युवक के 30 हजार रुपए चोरी

भास्करन्यूज | नागौर/ मूंडवा

जिलेमें आर्थिक अपराधों की कड़ी में शुक्रवार को दो वारदातें हुई। नागौर एसडीएम कार्यालय के बाबू का एटीएम बदलकर किसी ने 41 रुपए उसके खाते से निकाल लिए। दूसरी तरफ मूंडवा में एसबीबीजे की शाखा में शुक्रवार को ही जनाणा के एक व्यक्ति की जेब से चोरों ने 30 हजार रुपए निकाल लिए।

मूंडवा की एसबीबीजे शाखा में जनाणा का सुख राम जांगिड़ शुक्रवार को खाते से रुपए निकलवाने पहुंचा। विड्राल फार्म भर रहा था। इसी दौरान एक लड़के ने उसके ऊपर वाली जेब में रखे तीस हजार रुपए पार कर दिए। बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चलता है कि वारदात को अंजाम देने वाला लड़का प्रशिक्षित है। बड़ी चतुराई से उसने वारदात को अंजाम दिया। सुखराम जब तक बैंक में था उसे पता भी नहीं चला जेब से रुपए निकल गए हैं। बाहर आकर देखा तो पता चला। उसने थाने में सूचना दी।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

थानेसे कांस्टेबल जयपाल सही राम बैंक पंहुचे। बैंक सीसी टीवी फुटेज खंगाला तो इसमें एक लड़का सुखराम के इर्द गिर्द मंडरा रहा था। हाथ में एक बड़ा सा पार्सल नुमा कोई सामान था। उसने पार्सल का इस्तेमाल इस प्रकार से किया जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हल्का कोई धक्का लगता हो। धक्के के दौरान उसने सुखराम की जेब से रुपए निकाले और पार हो गया। उसने इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बैंक से फुटेज लेकर तुरंत बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बाजार सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर उसे तलाशा, लेकिन तब तक वह लड़का वहां से निकल चुका था।

आशियानाबनाने की योजना अटकी

सुखरामघर से तीस हजार रुपए लेकर निकला था और बैंक से कुछ और रुपए निकलवाने गया। सेंट्रल बैंक से लिए गए ऋण की किस्त चुकाने तथा घर पर कुछ निर्माण कार्य की योजना थी। वारदात में उसकी जेब में रखे 30 हजार पार हो गए। इससे घर के निर्माण की योजना एकबारगी रुक गई। उसने बैंक से जो 27 हजार रुपए निकाले केवल वही उसके पास बचे।

पहलेभी हो चुकी है ऐसी वारदात

मूंडवाकी एसबीबीजे शाखा में 9 जुलाई 2009 को इसी प्रकार की घटना घटित हो चुकी है। उस दिन जंवरुद्दीन तेली ने विड्राल फार्म भरते हुए इसी बैंक से करीब एक लाख रुपए निकलवाए थे। रुपए गिनने और उनमें कटे फटे नोट छांटने के बहाने तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी आंख में धूल झोंककर