पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर में होने वाले सम्मेलन के लिए आज रवाना होंगे भाजपाई

जयपुर में होने वाले सम्मेलन के लिए आज रवाना होंगे भाजपाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकार के प्रदेश में एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को जयपुर में सम्मेलन होगा। इसमें जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने नेताओं के नेतृत्व में शामिल होंगे। इस संबंध में शुक्रवार को यहां भाजपा नेता भागीरथ मेहरिया के कार्यालय में बैठक का आयोजन भी किया गया।

बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी ने सम्मेलन की नागौर जिले की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जायल, खींवसर नागौर से रवाना होने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या की जानकारी ली और गाड़ियों के आवंटन पर चर्चा की। बैठक में भाजपा नेता भागीरथ मेहरिया ने कहा कि एक एक ग्राम पंचायत में संपर्क कर कार्यकर्ताओं से जयपुर पहुंचने का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े छह बजे बसों अन्य वाहनों से भाजपाई रवाना होंगे। जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता ने बताया कि जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों से 20 हजार कार्यकर्ताओं के रवाना होने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान जिला महामंत्री पाबू राम जाणी, खींवसर मंडल अध्यक्ष उम्मेद सिंह राजपुरोहित, महामंत्री महावीर सांदू, महेंद्र सुराणा, राशिद खान आदि मौजूद रहे। अल्पसंख्यक मोर्चा के जहांगीर खां ने बताया कि अजीज अली, नूर मोहम्मद गौरी, नईम रजा को गांधी चौक से रवाना होने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।