सीएम झुकाना चाहती है....
सीएम झुकाना चाहती है....
विधायकबेनीवाल पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान के बीच परस्पर विरोधी बयानों का असर शुक्रवार के धरने में दिखा। यहां विधायक बेनीवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन डूडी उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान, उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पर आरोप लगाए। बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में पहले जीवनराम गोदारा हत्याकांड हुआ था। अब गोदारा हत्याकांड के गवाहों का अपहरण कर लिया गया। प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन डूडी ने कहा कि नागौर जिला अपराधियों की शरणगाह बन गया है, भाजपाराज आते ही प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। डूडी ने भी आरोप लगाए। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष आईदान रैवाड़ ने कहा कि जिले में बढ़ते अपराधों को कोई समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। न्याय नहीं मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। बेनीवाल समर्थकों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंत्री खान के पुतले जलाकर विरोध जताया।
इन्होंनेभी किया समर्थन: धरनेके दौरान रूपाराम भोबिया, राजेंद्र डोडवालिया, महेंद्र भाकल, राजेंद्र डूकिया, रामेश्वर एडवोकेट, पूर्व प्रधान रिद्धकरण लोमरोड़, दिलावर खां, रामकरण लोमरोड़, भूरा राम ईनाणिया, विजय पाल बेनीवाल, सुनील तरड़, घनश्याम फिड़ोदा एडवोकेट, रिछपाल चौधरी, नोखा कॉलेज अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत धोलिया, गोविंद कड़वा एडवोकेट, गजेंद्र चौधरी बाड़मेर, हबीब खां नागौर सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
शीतलहरका दौर......
आवश्यककार्यों को लेकर ही लोग बाहर निकलते नजर आए। शुक्रवार रात को लोगों को गर्म कपड़े पहने देखा गया। जहां एक ओर चाय की थड़ी आदि पर लोगों की चहल-पहल ज्यादा हाेती थी वहीं शुक्रवार रात को सर्दी के दस्तक के कारण नहीं देखा गया। जानकारों का कहना है कि आगामी दिनों में शीतलहर के साथ पाला गिरने की संभावना भी है। इसी बीच लोगों ने अपने आवश्यक कार्य शाम होने से पहले ही पूरे करने की जल्दी दिखाई और अंधेरा होने से पहले ही घरों की ओर लौट गए। बुजुर्गों की माने तो सर्दी की शुरूआत में नन्हे-मुन्ने बच्चें बुजुर्गों के लिए परेशानी पैदा करती है।
गर्मदूध और जलेबी की मांग बढ़ी: सर्दीबढ़ने के साथ ही शहर की होटलों पर खान पान में बदलाव आया है। शाम होते ही होटलों के बाहर दूध की कढ़ाइयां नजर रह