क्रिकेट प्रीमियर लीग 18 से
नागौर. मंगलमक्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 18 दिसंबर को मंगलम स्टेडियम में क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू होगा। आयोजक डॉ. रणवीर बलारा डॉ. हापू राम ने बताया कि प्रति मैच 20-20 ओवरों के होंगे तथा लैदर बॉल से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में आईसीसी के नियम लागू होंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक टीम प्रिंस स्पोटर्स शब्बीर हुसैन के पास आवेदन जमा करा सकती हैं।