शीतलहर चलने से कांपा नागौर
जिलेमें शुक्रवार को पारा नीचे आने से शीतलहर का प्रकोप तेज रहा। दिन भर लोग गर्म कपड़ों में ही लिपटे नजर आए। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर तेज सर्दी के चलते रौनक कम रही। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम दिखी। शीतलहर का असर इतना तेज था कि घरों में लगी सिंटेक्स की टंकियांे का पानी भी बर्फीला हो गया। रात को शहर में कई जगह अलाव जल उठे। आलम यह था कि रात आठ से नौ बजे बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा। दुकानदार भी दुकानों में सिमटे बैठे रहे। शेषपेज | 15 पर