- Hindi News
- सीएम झुकाना चाहती हैं, लेकिन मैं झुकने वाला नहीं: बेनीवाल
सीएम झुकाना चाहती हैं, लेकिन मैं झुकने वाला नहीं: बेनीवाल
डीडवानासे 10 दिन से अपहृत इंद्रचंद के मिलने बढ़ते अपराधों के मुद्दे पर खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ नागौर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्रीमंडल के सदस्य यूनुस खान और गजेंद्र सिंह खींवसर पर जमकर आरोप लगाए। बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उन्हें झुकाना चाहती हैं और वे इस जन्म में तो वसुंधरा राजे के सामने नहीं झुकेंगे। इस दौरान बेनीवाल समर्थकों ने अपह्त इंद्रचंद का पता लगाकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया।
किसान संघर्ष समिति के बैनर तले खींवसर के निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में 8 दिसंबर को डीडवाना में धरना देने के बाद 12 दिसंबर को नागौर कलेक्ट्रेट पर पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया गया। शेषपेज 15 पर
यह भी कहा: विजेंद्र से मिली 120 सिमों की जांच हो : बेनीवालने सभा के दौरान अजमेर आईजी अमृत कलश, पूर्व एसपी लक्ष्मण गौड़ पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी की फायरिंग में मौत के बावजूद पुलिस अधिकारियों ने कोई तत्परता नहीं दिखाई। पूर्व एसपी गौड़ की कार्यशैली भी सही नहीं थी। आईजी कोई काम नहीं कर रहे। भाजपा सरकार ने एक साल में कोई विकास कार्य नहीं करवाए। बेनीवाल ने कहा कि पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपी बदमाश विजेंद्र सिंह से मिले 120 सिम कार्ड की जांच होनी चाहिए।
बेनीवाल ने कलेक्ट्रेट पर धरने की इजाजत मांगी थी, मगर एसडीएम ने रोक धारा 144 का हवाला देते हुए पशु प्रदर्शनी स्थल के लिए इजाजत दी थी। उपखंड मजिस्ट्रेट ने अनुमति आदेश में लिखा था कि 5 जून 2014 को तत्कालीन कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना स्थल समाप्त कर पशुप्रदर्शनी स्थल को धरना स्थल घोषित किया है। मगर बेनीवाल समर्थक 11 बजे ही पहुंच गए। बेनीवाल ने कहा कि धरना हमेशा कलेक्ट्रेट परिसर के सामने दिया जाता रहा है। इसलिए हमने भी यहीं धरना दिया।
पशु प्रदर्शनी स्थल की मंजूरी दी लेकिन कलेक्ट्रेट पर ही कर डाली सभा
नागौर. कलेक्ट्रेटपर शुक्रवार को दिए गए धरने को संबोधित करते खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल और मौजूद समर्थक।