परिवीक्षाधीन फार्मासिस्ट करेंगे घेराव
नागौर. जिलेके परिवीक्षाधीन फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा 15 दिसबंर को जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का घेराव करेंगे। संघ के हरेंद्र चौधरी ने विज्ञप्ति में बताया कि चिकित्सा विभाग में वर्ष 2011 को फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा के दौरान राज्य में 1400 नियमित फार्मासिस्टों की भर्ती की गई थी जिसके तहत लगे हुए फार्मासिस्ट कर्मचारियों का दो वर्ष का प्रोबेशन समय पूर्ण हुए लगभग पांच माह बीत चुके है। लेकिन सरकारी शिथिलता के कारण फार्मासिस्ट को नियमित वेतन अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है इस कारण फार्मासिस्ट कर्मचारियों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है।