ताउसर में गौरव पथ का शुभारंभ
नागौर. राज्यसरकार की ग्रामीण गौरव पथ योजना का शुक्रवार को ग्राम पंचायत ताउसर में शुभारंभ किया गया। ताउसर के स्कीम बाजार से नागौर की तरफ एक किलोमीटर का गौरव पथ बनेगा। इस अवसर पर विधायक हबीबुर्रहमान भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता, माली समाज अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा, जिला महामंत्री पाबू ज्याणी के द्वारा भूमि पूजन किया गया। माली समाज अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा ने बताया कि इस गौरव पथ के बनने से ताऊसर के ग्रामीणों को अब फायदा मिलेगा। इस मौके पर आशाराम भाटी, पापा लाल कच्छावा, कृपाराम भाटी, जीत मल पंवार, पूर्व सरपंच रामावतार कच्छावा, भंवरलाल भाटी, श्यामसुंदर भाटी, चैनाराम पंवार, दिनेश देवड़ा, टीकम चंद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।