पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीकाकरण समीक्षा को लेकर बैठक

टीकाकरण समीक्षा को लेकर बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. क्षयरोग निवारण केंद्र में शुक्रवार को टीकाकरण समीक्षा बैठक शिशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन अधिकारी डॉ. मुश्ताक की अध्यक्षता में हुई। सीएमएचओ डॉ. अशोक यादव ने बैठक में बताया कि चिकित्सा कर्मियों को ड्यू लिस्ट अपडेट कर आशा सहयोगिनियों द्वारा दो वर्ष तक के सभी बच्चों तथा समस्त गर्भवती सर्वे किया जाए तथा प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व चार जांचे कराना सुनिश्चित करें। यादव ने बताया कि 25 दिसबंर तक सभी चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी, मूल्यांकन अधिकारी मनोज व्यास ने विचार व्यक्त किए।