- Hindi News
- शॉर्ट सर्किट से लगी आग, राख हो गई गरीब परिवार की खुशियां
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, राख हो गई गरीब परिवार की खुशियां
मेहनत मजदूरी करके चलाते हैं गुजारा
बच्चा खाडा क्षेत्र की घटना : आग से जल गया खाने पीने का सामान बिस्तर
भास्करन्यूज | नागौर
शहरके बच्चाखाडा क्षेत्र में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से नकदी, जेवरात, टीवी, डीवीडी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से घर का सारा सामान जल गया। इससे गरीब परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। महिलाएं युवतियां बिलख बिलख कर रो रही थीं। एक वृद्धा तो सदमे से अचेत हो गई। पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें हिम्मत बंधाई। फायर मैन मेहबूब ने बताया कि बच्चाखाडा क्षेत्र में कालूराम पुत्र मोडा राम नायक के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से टेलीविजन, डीवीडी, 15 हजार रुपए नकद, सोने के दो बोर, चांदी के दो जोड़ी पायजेब, चारपाई, बिस्तर, कपड़े सहित करीब दो लाख रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गरीब परिवार पर बिजली का शॉर्ट सर्किट भारी पड़ गया। घटना के दौरान सभी महिलाएं बच्चे घर के एक अन्य कमरे में थे।
बिजलीकर्मी भी झुलसा : ताऊसरस्थित जीएसएस में फ्यूज बांधते समय करंट लगने से ठेकेदार का कार्मिक हरिमा निवासी रामू नाथ (35) पुत्र जस नाथ झुलस गया। नागौर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। सदर थाने में मदफरास की हसीना ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गांव के ही बरकत, इदरीश, सकीना रज्जा ने मारपीट कर घर में आग लगा दी। आग से सामान जल गया।
कालू राम सहित अन्य परिजन मेहनत मजदूरी करने कृषि मंडी गए थे। धमाके की आवाज सुनकर घरवाले कमरे की ओर भागे, तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। उन्होंने फायर ब्रिगेड को फाेन किया पड़ोसियों की मदद ली, लेकिन जब तक आग बुझती सब कुछ जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के ड्राइवर सुरेंद्र सिंह, फायर मैन भवानी सिंह राम किशोर ने आग बुझाई। सूचना पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद महिलाएं फूट फूट कर रोने लगी अचेत हो गई। उनका कहना था कि हे भगवान सब कुछ जला कर राख कर दिया, अब हमारा क्या होगा। पड़ोसी उन्हें सहारा दे रहे थे। भीषण सर्दी में घरेलू कपड़े सामान जलने से परिवार की मुसीबत बढ़ गई है।
नागौर. बच्चाखाडा में लगी आग के बाद घर का सारा सामान जल जाने से बिलखती युवती।
नागौर. घरका सारा सामान आग में खाक होते देखकर एक महिला मौके पर ही अचेत हो गई।