पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, गोविंद सोनी बने अध्यक्ष

बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, गोविंद सोनी बने अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. जिलाअधिवक्ता संघ नागौर में बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कन्हैयालाल सुथार ने वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सोनी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर समस्त सदस्यों ने सर्व सम्मति से समर्थन करते हुए सोनी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया इसी प्रकार कालू राम सांखला को सचिव बनाया गया। सर्व सम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व अध्यक्ष रामकिशोर मुण्डेल ने सोनी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता गंगासिंह कालवी, धर्माराम खुडख़ुडिय़ा, आईदान राम भाटी, लालाराम ज्याणी, भंवरलाल सारस्वत, भंवरलाल खुडख़ुडिय़ा, शेख शाद, राधेश्याम सांगवा, भगवान सिंह राठौड़, हनुमान राम फिड़ौदा, देवेन्द्र कल्ला, सोहनलाल लटियाल, भगवान राम सारस्वत, राधेश्याम चौहान, महावीर विश्नोई, अनिल गौड़, हरिराम खरडिय़ा, शिवचंद गोविंद कड़वा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। अध्यक्ष बनने के बाद सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया