दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
नागौर. मूंडवाचौराहे पर शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर दो पक्षों में लाठियों, सरियों तलवारों से जमकर मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी का नागौर अस्पताल में मेडिकल करवाया। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली के उपनिरीक्षक सांवर लाल जाट ने बताया कि एक पक्ष के मूंडवा थानांतर्गत नराधना निवासी महेंद्र (20) पुत्र गंगा किशन जाट परमेश्वर (25) पुत्र श्रवण राम जाट और दूसरे पक्ष के रोल थानांतर्गत डीडिया कला निवासी प्रेमा राम (26) पुत्र बलदेव राम जाट उसके भाई भरत कुमार (24) किसी बात को लेकर चौराहे पर ही झगड़ने लगे। दोनों पक्षों में सरियों तलवारों से जमकर मारपीट हुई। इसमें महेंद्र के काफी चोटें आई। सभी को नागौर अस्पताल लाया गया। महेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया, जबकि बाकी तीनों को छुट्टी दे दी। दोनों पक्षों ने थाने में रिपोर्ट दी है।