पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में हिरण की मौत का मामला दर्ज

सड़क दुर्घटना में हिरण की मौत का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोगेलाव| सदरथानांतर्गत बाराणी गांव के पास रविवार रात एक कार चालक द्वारा हिरण को टक्कर मारने से हुई मौत के मामले में सोमवार को वन विभाग में एक नामजद आरोपी सहित दो तीन अन्य लोगों पर दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। सुबह मानासर पंचायत समिति के पास स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर में हिरण का पोस्टमार्टम करवा कर हिरण को दफनाया गया। सहायक वन संरक्षक भंवर लाल सारण ने बताया कि अलाय निवासी अनिल माल ने रिपोर्ट दी कि रविवार रात वह और सुरेंद्र बाइक लेकर नागौर से अलाय जा रहे थे। इसी दौरान बाराणी के पास बजरंग सिंह ने अपनी कार से एक हिरण को टक्कर मार दी। कार में उसके साथ दो तीन अन्य युवक भी बैठे थे। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। ग्रामीणों को सूचना मिलने पर उन्होंने बीकानेर जोधपुर हाइवे के किनारे हिरण रख कर देर रात तक प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वन अधिकारी भी आए, लेकिन एक अधिकारी की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें वापस नागौर आना पड़ा।

करवायापोस्टमार्टम

सोमवारसुबह तक कुछ ग्रामीण हिरण के शव को सड़क किनारे रख कर ही सुरक्षा करते रहे। सुबह नौ बजे सदर पुलिस वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक पिकअप में डालकर हिरण के शव को मानासर स्थित वन विभाग के कार्यालय पहुंचाया। ग्रामीणों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव काे दफनाया गया। ग्रामीणों की रिपोर्ट पर वन विभाग ने बजरंग सिंह सहित कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गोगेलाव। बाराणी गांव में रविवार रात हिरण की मौत के बाद सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय मौके पर खड़े वन विभाग के अधिकारी सदर थाना पुलिस।