पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के रमेशचंद बने उप जिला प्रमुख

भाजपा के रमेशचंद बने उप जिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर। उपजिला प्रमुख पद के चुनाव में रविवार को एक बार फिर से पॉलीटिक्स का ड्रामा देखने को मिला। एक दिन पहले ही बहुमत होते हुए भी हारने वाली भाजपा रविवार को उप जिला प्रमुख चुनाव में 17 वोट से जीत गई।
कांग्रेस के पास खुद के जो 22 वोट थे वो भी उसके प्रत्याशी के खाते में नहीं गए। रविवार को हुए मतदान में भाजपा के रमेशचंद ने 30 वोट लेकर कांग्रेस के राम मनोहर को 17 वोट से शिकस्त दी। कांग्रेस प्रत्याशी को महज 13 वोट ही मिले। चार प्रत्याशियों ने अपने वोट नोटा में डाले।

जिला निर्वाचन अधिकारी राजन विशाल ने बताया कि प्रातः 10 बजे बजे कांग्रेस के अभ्यर्थी के रूप में राम मनोहर, नेनूराम मंजू देवी ने, भाजपा के अभ्यर्थी के रूप में गोरधन सिंह रमेश चंद ने तथा निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में मंजू देवी ने अतिरिक्त नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। शेषपेज 14 पर

इसलिए हुआ बदलाव

कांग्रेस में दो और भाजपा में चार खेमे थे। बिंदु चौधरी के नाम पर कांग्रेस एकजुट हो गई मगर जिला प्रमुख के चुनाव के बाद कांग्रेस वापस दो धड़ों में बंट गई। इसका फायदा भाजपा को मिला। भाजपा के चार में से तीन खेमे बिंदु चौधरी के नाम पर अलग हुए। उप प्रमुख चुनाव में यह तीनों खेमे सपोर्ट में गए। कांग्रेस का एक खेमा भाजपा के तीनों खेमों के साथ मिल गया। इससे नया समीकरण बना। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी 30 कांग्रेस प्रत्याशी 13 वोट ले पाया।

आज फिर दोहराया इतिहास

2010में जिला प्रमुख चुनाव में बहुमत होते हुए भी कांग्रेस हारी भाजपा ने जिला प्रमुख पद हासिल किया था। दूसरे दिन उप जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस की चांद बीबी ने उप जिला प्रमुख के लिए नामांकन पेश किया था और वे निर्विरोध चुनी गई थीं। इधर शनिवार को बहुमत होते हुए भाजपा की बिंदु हारी और रविवार को भाजपा को 25 की बजाय 30 वोट मिल गए। कांग्रेस के 5 सदस्यों ने भाजपा को वोट दे दिया तो वहीं चार वोट नोटा में दिए गए। कांग्रेस प्रत्याशी को 13 वोट ही मिले।

नागौर. उप जिला प्रमुख रमेशचंद बुगालिया (माला पहने हुए) की जीत पर खुशी मनाते प्रभारी मंत्री यूनुस खान एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता।