नागौर। नवनिर्वाचित शिवसेना कार्यकारी राज्य प्रमुख आेम चौधरी का रविवार को नागौर आने पर हनुमान बाग स्थित होटल प्रिया में शिवसेना कार्यालय के अंदर समर्थकों ने माला साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द ही वार्ड से लेकर प्रदेश स्तर की नई टीम का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर हेमंत टाक, प्रतापसिंह राजपुरोहित, छगन सांखला, रेखा बेड़ा, संतोष
सोनी, गगन गहलोत, मयूर, बंटी, सुनिल, दीपक, हितेश, प्रदीप जाखड़, कालु प्रधान, धर्मा भाकल जितेन्द्र चौधरी सहित शिवसैनिकों ने चौधरी का स्वागत किया।
शिवसेना हिन्दूत्व गौरक्षा के लिए हमेशा तत्पर : चौधरी
ओमचौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि शिवसेना हिन्दूत्व गौरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। शिवसेना ने गोवंश को बचाने के लिए हमेशा संघर्ष किया है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में तीन वर्ष से कम उम्र के बछड़ों के परिवहन पर न्यायालय को रोक हटानी चाहिए।
रामदेव पशु मेले में लावारिस घूम रहे गोवंश की प्रशासन 10 दिनों से सुध नहीं ले रहा है। प्रशासन काे जल्द ही लावारिस बछड़ों को अन्य गौशालाओं में पहुंचाना चाहिए। शिवसेना लावारिस बछड़ों के लिए चारे-पानी चिकित्सा की व्यवस्था कर रही है। अगर दो दिनों में सुध नहीं ली गई तो आंदोलन किया जाएगा।
नागौर. शिवसेना कार्यकारी राज्य प्रमुख ओम चौधरी का स्वागत करते शिवसैनिक।