रोड के नीचे उतर पलट गया ट्रेलर
नागौर| बासनीचौराहे से कृषि मंडी के बीच चल रहे रोड निर्माण कार्य के दौरान रविवार को पशुओं के चारे से भरा ट्रेलर दूसरे वाहन को साइड देते समय रोड से नीचे उतर कर पलट गया और इसमें भरा चारा रोड किनारे बिखर गया। इस दौरान कुछ आवारा पशुओं ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए चारा खाना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि हादसे में ड्राइवर और खलासी दोनों काे मामूली खरोंचे आई। ट्रेलर के साइड में पलटने से यातायात पर ज्यादा असर नहीं हुआ।