कांग्रेस की जीत पर जताई खुशी
बासनी| जिलाप्रमुख के पद पर कांग्रेस की सुनीता चौधरी और प्रधान के चुनाव में कांग्रेस के ओमप्रकाश सैन के विजयी होने पर बासनी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। बासनी सरपंच मोहम्मद सरदार, पूर्व उप सरपंच शौकत अली, वार्ड पंच मोहम्मद अली, मोहम्मद तारिक दिलवाली, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अहमद हसन, मोहम्मद हारून, खुर्शीद अहमद, इमरान अहमद, अल्लाबक्ष, मोहम्मद हसन काबरा पार्षद मोहम्मद इकबाल नागौरी ने खुशी व्यक्त की।