जायल:22 साल की मंजू बनीं उपप्रधान
जायल| पंचायतसमिति में उपप्रधान के चुनावों में रविवार को कांग्रेस की मंजू कड़वासरा उपप्रधान चुनी गईं। उन्होंने भाजपा के ओमप्रकाश को 5 मतों से पराजित किया। पंचायत परिसर में संपन्न हुए मतदान में निर्वाचक अधिकारी मोहनलाल जाट के नेतृत्व मे भाजपा की ओर से ओमप्रकाश डोगीवाल कांग्रेस की ओर से मंजू कड़वासरा ने दो आवेदन पेश किए। दोपहर तीन बजे हुए मतदान में पहले कांग्रेस की ओर से 18 सदस्य मतदान करने पहुंचे उसके बाद भाजपा की ओर से दो अलग गुटों में मतदान करने पहुंचे। दो सदस्य एक-एक करके मतदान करने पहुंचे। इसके बाद मतगणना में कांग्रेस की मंजू कड़वासरा को 19 मत मिले ओमप्रकाश डोगीवाल को 14 मत मिले। जीत के बाद कस्बे में ग्रामवासियों ने जुलूस निकाला। उप प्रधान बनीं मंजू कड़वासरा महज 22 साल की है। वे नागौर कॉलेज में अध्ययनरत हैं। उन्होंने पहली बार ही चुनाव लड़ा था। जीत के बाद भाई जगदीश कड़वासरा के साथ कस्बे में जुलूस निकाला गया।