विशेष योग्यजनों के लिए प्रशिक्षण आज से
नागौर | विकलांगविकास सेवा समिति के तत्वावधान में विशेष योग्यजनों के लिए 90 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण सोमवार से शुरु होगा। समिति के सचिव वासुदेव ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय संस्थान, अंबुजा फाउण्डेशन विकलांग विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशेष योग्यजनों के लिए 90 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण सेंटर का उदघाटन सोमवार सुबह 10 बजे पापालाल सांखला द्वारा किया जाएगा। 11 को कुचेरा, 13 को डेह 16 फरवरी को नागौर में प्रशिक्षण सेंटर का उदघाटन होगा।