कांकरिया स्कूल में वार्षिकोत्सव आज
नागौर| शहरके सेठ किशनलाल कांकरिया स्कूल में सोमवार को सुबह 11 बजे वार्षिकोत्सव उड़ान का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सीआर चौधरी होंगे। जबकि अध्यक्षता कृपाराम सोलंकी करेंगे। विशिष्ट अतिथि एमडीएच यूनिट प्रबंधक सुरेश राठी, ताउसर सरपंच मिश्रीलाल सांखला, अजय सिंह तोमर, रोहिताश्व भगासरा हीरालाल भाटी होंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि वार्षिकोत्सव में विद्यालय में गत वर्ष बोर्ड कक्षाओं में प्रथम स्थान वाले को 3100 रुपए दूसरे स्थान वाले को 2100 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार अजय तोमर द्वारा अपने पिता स्व. शिवदयाल सिंह तोमर की स्मृति में गत 2 वर्ष पूर्व प्रतिवर्ष के लिए शुरू किया गया है। इसके साथ ही इस साल विभिन्न क्षेत्र में में श्रेष्ठ उपलब्धियों वाले छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट किए जाएंगे।