पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी : युनूस खान

जिला प्रमुख चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी : युनूस खान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप जिला प्रमुख पद के चुनाव में 17 वोट से जीतने वाली भाजपा जिला प्रमुख के चुनाव की हार का गम नहीं भूला पाई। पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान ने बेबाक कहा कि इस हार से वे शर्मिंदा हैं और इसकी नैतिक जिम्मेदारी भी लेते हैं।

युनूस खान ने कहा कि हमें जनता ने बहुमत दिया मगर कुछ हमारे ही लोगों ने जनता के बहुमत को दरकिनार कर वादा खिलाफी की है। इसके लिए जनता से भी माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी का अनुशासन तोड़ा है और ऐसा धोखा किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और एक्शन लिया जाएगा। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रमुख चुनाव में हार के बावजूद विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। जिले का विकास निरंतर कराया जाएगा और अब पहले से ज्यादा विकास के काम को गति दी जाएगी। इंदिरा नहर का पानी जिले में जल्द से जल्द पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता में रहेगा। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, सरोज प्रजापत, रामचंद्र उत्ता, जगबीर छाबा आदि मौजूद रहे।