बीए की प्रायोगिक परीक्षा कल से
नागौर | बीआरमिर्धा कॉलेज में बीए प्रथम द्वितीय वर्ष के भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं कल से शुरू हो जाएगी। परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थियों को अपने फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। बीएससी प्रथम, द्वितीय तृतीय वर्ष के रसायन शास्त्र भौतिक शास्त्र विषय के नियमित स्वयंपाठी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं संशोधित समय सारिणी के अनुसार आयोजित होगी।