पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांखला का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

सांखला का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांखला का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

भास्कर न्यूज | नागौर

सेठकिशन लाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र राकेश सांखला का 60वीं राष्ट्रीय स्कूली सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। स्कूल के खेल प्रभारी खुश्तर रिजवी ने बताया की शनिवार को पाली में सम्पन्न चयन प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर सांखला का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे प्रभारी शिवशंकर व्यास ने बताया की 19 वर्षीय छात्र वर्ग में कुल 25 खिलाड़ियों में से 16 अंतिम खिलाड़ियों का चयन किया गया। पाली में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 12 से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।